कमरे में सो रही युवती की ईंट से पीट-पीटकर हत्या, दिसंबर में होने वाली थी शादी

0 214

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां सेंट्रल नोएडा इकोटेक 3 थाना क्षेत्र में घर में सो रही एक लड़की की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

हत्या की यह वारदात इकोटेक 3 थाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर में हुई. गांव में रहने वाली 23 वर्षीय पिंकी अपने घर के एक कमरे में सो रही थी. रात में अज्ञात हत्यारे ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि बच्ची का शव कमरे में पड़ा हुआ था. देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या ईंट-पत्थर से हमला कर की गयी है. फोरेंसिक टीम कमरे से नमूने एकत्र कर अपने साथ ले गई है.

ये भी पढ़ें..अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, नवरात्रि में कुछ सीटों पर घोषित करेंगे प्रत्याशी

सेंट्रल नोएडा की डीसीपी सुनीति सिंह ने बताया कि घर के अंदर एक लड़की का शव मिला है. उसकी हत्या कर दी गयी है. हत्या की वजह को लेकर लड़की के परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का कारण पता चलेगा। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

Related News
1 of 1,615

बताया जा रहा है कि मृतक लड़की के परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं तय कर दिया था. उसकी शादी दिसंबर में होनी थी. बच्ची की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया है. जब उनकी हत्या हुई तब उनका पूरा परिवार घर पर मौजूद था. वहीं, लड़की की हत्या रात में हुई जबकि पुलिस को दिन में सूचना दी गई. पुलिस हत्या के हर पहलू को लेकर मृतक के परिजनों और वहां रहने वाले अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

 

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...