सुशांत केस में नया मोड़, जीजा ने दिवंगत अभिनेता को मैसेज कर कही थी ये बात…

0 906

सुशांत सिंह राजपूत के सबसे करीबी लोगों में उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी थे। सुशांत की मौत के वक्त सिद्धार्थ उन्हीं के घर पर दूसरे कमरे में थे। अब सिद्धार्थ पिठानी ने सुशांत के जीजा ओपी सिंह की ओर से कथित तौर पर मिले व्हाट्सएप मैसेज को साझा किया है। सिद्धार्थ ने जो मैसेज साझा किया उसके मुताबिक सुशांत अपने परिवार से संपर्क में नहीं थे। यही नहीं उनके जीजा ने यहां तक मैसेज किया था कि अपनी समस्याओं से मेरी पत्नी को दूर रखो।

ये भी पढें-नेपाल की तरह पाक ने भी जारी किया नया नक्शा, भारत के इन हिस्सों को दिखाया अपना

Related News
1 of 307

ओपी सिंह उस वक्त सुशांत से सीधे संपर्क में नहीं थे। सिद्धार्थ ही सुशांत को मैसेज देने वाले थे। सुशांत के नाम भेजे गए मैसेज में ओपी सिंह लिखते हैं कि ‘चंडीगढ़ पहुंच गए। मुंबई में आमंत्रण के लिए धन्यवाद। मुझे पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिला। आप पर अपने जीवन, करियर या घर की जिम्मेदारी नहीं है। मुझे खुशी है कि मैं सही निकला और अपनी यात्रा की प्लानिंग अपने मुताबिक की।

सुशांत के जीजा ने एक अन्य मैसेज में लिखा, ‘कृपया मेरी पत्नी को अपनी समस्याओं से दूर रखो। यह इसलिए क्योंकि आपके आसपास के लोग, मदद नहीं करने की आदतों और कुप्रबंधन से भरे हैं। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए हूं कि मेरी पत्नी को इसलिए परेशानी ना हो क्योंकि वह बहुत अच्छी है।

Comments
Loading...