कोरोना के चलते सादगी से मनाया गया रामनवमी पर्व

0 33

लखनऊ–श्री राम लीला समिति ऐशबाग के प्रांगण में आज विधिवत समिति के पांच पदाधिकारियों ने रामनवमी पर्व का हवन पूजन संपन्न कराया तथा भगवन राम का पूर्व की भांति हलवा का प्रसाद भोग लगाया गया।

यह भी पढ़ें-लखनऊ:महालक्ष्मी स्वीट हाउस पर चल रहा था ये गोरखधंधा, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Related News
1 of 488

जिसके 10000 पैकेट पूरे ऐशबाग छेत्र में सेवादारों द्वारा वितरित कराये गए राम नवमी का पर्व इस बार करोना बीमारी के कारण सादगी से बनाया गया पूजन में अध्यक्ष हरीश चंद्र अग्रवाल , सचिव पं आदित्य द्विवेदी, कोषाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, शील अग्रवाल, निखिल रस्तोगी जी ने परम्परा का निर्वहन किया |

राम रसोई में पूर्व की भांति 3250 परिवारों का भोजन वितरण सेवादारों द्वारा किया गया। रामलीला के चारो ओर समिति ने जो निराश्रित परिवार चिन्हित किये थे उनका भोजन आज पूरी सब्जी एवं पौष्टिक तहरी का वितरण किया गया। आज सभी छेत्रो में राम नवमी का प्रसाद हलवा भी वितरित किया गया प्रसाद सभी घरो में एक तरफ से दिया गया जो लोग पहले रामलीला में राम नवमी मानते थे उनके घरो में भी प्रसाद पहुंचाया गया। वितरण के क्रम में शुभम अग्रवाल, ऋतुराज रस्तोगी, रमाकांत शुक्ल राजेश पन्ना, सचिन श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश आदि सेवादारों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया गया |

Comments
Loading...