लखनऊ में महिला पत्रकार से लूटपाट करने वाला शख्स गिरफ्तार

0 139

लखनऊ–डीसीपी उत्तरी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के नेतृत्व में उत्तरी क्षेत्र के थाना अलीगंज थाना महानगर और थाना हसनगंज ने 3 बड़े खुलासे किए हैं।

Related News
1 of 486

एडिशनल डीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थाना हसनगंज पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 28 फरवरी को रामकृष्ण मठ हसनगंज के पास एक महिला का पर्स लूटने वाला लूटेरा हसनगंज पुलिस के हाथ लगा है।हसनगंज के तेज तर्रार इंस्पेक्टर अमर नाथ वर्मा और सर्विलांस की टीम ने मुकेश गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

मुकेश गुप्ता द्वारा घटना में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।अभियुक्त ने साक्ष्य छिपाने के लिए लाल रंग की गाड़ी को ब्लैक रंग में भी परिवर्तित कराया था। इंस्पेक्टर अमरनाथ वर्मा की सक्रियता और सर्विलांस टीम के अथक प्रयासों से अभियुक्त मुकेश गुप्ता को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

Comments
Loading...