अनोखी शादीः संविधान को साक्षी मानकर एक-दूजे के हुए नव दंपत्ति

अग्नि के समक्ष सात फेरे नहीं बल्कि संविधान को साक्षी मानकर एक नव दम्पत्ति ने नए जीवन की शुरुआत की है.

0 85

एटा–उत्तर प्रदेश के जनपद एटा में एक अनूठा विवाह समारोह देखने को मिला है, जहां अग्नि के समक्ष सात फेरे नहीं बल्कि संविधान को साक्षी मानकर एक नव दम्पत्ति ने नए जीवन की शुरुआत की है।

दरअसल निधौली कला क्षेत्र निवासी भीष्मपाल सिंह जो कि दूल्हे के पिता है ये बीते कई वर्षों से लगातार सामाजिक कार्य में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि भीष्म पाल और उनका परिवार समाज में फैली कुरूतियों जैसे पर्दा प्रथा,दहेज प्रथा व मृत्यु भोज को दूर करने में लम्बे समय से लगे हुए हैं। इसी का नतीजा था कि समाज में उदाहरण पेश करने के लिए भीष्मपाल ने अपने बेटे आदित्य का विवाह समारोह को व्यसन व प्रदूषण और दहेज मुक्त करने का फैसला किया। इतना ही नहीं भीष्मपाल सिंह के बेटे आदित्य ने भी युवाओं के लिए एक उदाहरण पेश किया है। वही दूल्हा बने आदित्य ने अपने विवाह में संविधान की शपथ लेकर अपना दांपत्य जीवन संविधान के अनुरूप ही चलाने का फैसला किया। इस फैसले में आदित्य का साथ उनकी जीवन संगिनी दुल्हन पिंकी ने भी खूब निभाया।

Related News
1 of 994

इस तरह नवदंपत्ति ने विवाह के दौरान संविधान की शपथ लेकर दहेज रहित शादी कर समाज में एक नई मिसाल पेश की है, इस दूल्हे,दुल्हन की इस सोच की चर्चा जनपद में जमकर हो रही है। जब हमने दूल्हे आदित्य से बात की तो उन्होंने बताया कि समाज में शादी के नाम पर बहुत खर्चा होता है और गरीब लोग अमीर लोगों को देखकर इस झूठे पाखंडी समाज में दिखावे के लिए बहुत खर्चा करते हैं। जिससे उनको बेफिजुली में खर्च हुए आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमने दहेज रहित और बहुत ही सादगी पूर्ण तरीके से विवाह करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही हमारा देश संविधान से चलता है इस वजह से हमने संविधान को साक्षी मानकर अपना विवाह किया है।

उन्होंने बताया कि हम संविधान के अनुरूप ही अपने दांपत्य जीवन का निर्वाह करेंगे। दूल्हा बने आदित्य के इस फैसले का स्वागत लड़की पक्ष के परिवार वालों ने भी किया। और इस नव दम्पत्ति ने समाज मे एक नया मैसेज देने का प्रयाश किया गया है। वही इस शादी समारोह में उत्तरप्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश बाबू यादव व सपा के एमएलसी अरविंद यादव, बीजेपी के पटियाली विधायक ममतेश शाक्य,पूर्व जिला पंचायत जुगेन्द्र सिंह यादव,समाजसेवी मेधाब्रत शास्त्री सहित सैकड़ों की तादात में लोग इस अनूठी शादी के गवाह बने, जिसकी चर्चा जनपद के लोग जमकर कर रहे है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)

Comments
Loading...