RK तिवारी बने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव

0 88

लखनऊ — लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश को मुख्य सचिव मिल गया। योगी सरकार ने आरके तिवारी को मुख्य सचिव बनाने का फैसला किया है।राजेंद्र कुमार तिवारी अब तक मुख्य सचिव पद की कार्यवाहक जिम्मेदारी के साथ ही कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा का पद भी संभाल रहे थे।शासन की तरफ से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है।

Related News
1 of 1,110

गौरतलब है कि योगी सरकार ने अनूप चंद्र पांडेय के रिटायर होने के बाद से अब तक मुख्य सचिव पद पर कार्यवाहक के तौर पर कार्य कर रहे राजेंद्र कुमार तिवारी को ही ये जिम्मेदारी सौंप दी है। आरके तिवारी 31 अगस्त 2019 को उन्होंने पदभार ग्रहण किया था। बता दें कि 1985 बैच के आईएएस अधिकारी आरके तिवारी आगरा के डीएम और गोरखपुर के मंडलायुक्त भी रह चुके हैं।

इसके अलावा भारत सरकार में संयुक्त सचिव कृषि एवं कार्पोरेशन विभाग में भी तैनात रहे हैं। पहले से भी यह चर्चा थी कि अगर कोई और नाम सामने नहीं आया तो तिवारी ही मुख्य सचिव होंगे।

Comments
Loading...