गैस के बढ़े दाम के विरोध में कांग्रेसियों का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

0 203

प्रयागराज– रसोई गैस के दामों हुई बढ़ोत्तरी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर जिला शहर कांग्रेस के संयुक्त कार्यकर्ताओ द्वारा कलेक्ट्रेट पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया ।

Related News
1 of 17

रसोई गैस सिलेंडर और हाथों में महंगाई के खिलाफ लिखी तख्ती लिये प्रदर्शनकारियों ने घण्टो तक जमकर नारेबाजी की । बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसियो ने एक स्वर में कहा की सरकार ने गैस के दामों में बढ़ोत्तरी कर लोगो के जेब में डाका डाला है जिसका कांग्रेस सड़क से सदन तक विरोध करेगी ।

ज्ञापन देने वालो में रामकिशुन पटेल, नफीस अनवर, मुकुन्द तिवारी, आब्दी इलाहाबादी, संजय तिवारी,अल्पना निषाद तस्लीम उद्दीन, हसीब अहमद, दीपचंद्र शर्मा, कुशनवेदा बानो, आशीष पाण्डेय, चमन रावत, सत्या पाण्डेय, परवेज़ सिद्दीकी, प्रदीप द्विवेदी, इस्तियाक अहमद, रिंकू तिवारी, मो०शाहिद, तालिब अहमद आदि लोग मौजूद थे ।

Comments
Loading...