दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

रविवार देर रात शादी समारोह से वापस लौट रहा था परिवार

0 35

सहारनपुर — यूपी के सहारनपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई.जबकि एक की हालत अभी भी बेहद गंभीर बनी हुई है.हादसा उस वक्त हुआ जब रविवार देर रात शादी समारोह से वापस लौट रहे कार सवार लोगों की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से हुई भीषण टक्कर हो गई. मरने वालों में पति-पत्नी और युवक के माता-पिता शामिल है.

Related News
1 of 934

जानकारी के मुताबिक घटना थाना नागल क्षेत्र के हाईवे की है.यहां दिल्ली के पंजाबीबाग के रहने वाले भगवती शर्मा (55) अपनी पत्नी ममता शर्मा (50), बेटे गौरव शर्मा (28), पुत्रवधु निधि शर्मा (26) व प्रदीप शर्मा (25) के साथ सहारनपुर में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए थे. रविवार की रात को समारोह से दिल्‍ली वापस लौटते हुए जब उनकी कार थाना नागल क्षेत्र के टपरी नागल रोड पर पहुंची तो उसी दौरान कार की लकड़ियों से लदी एक ट्रैक्‍टर-ट्रॉली से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्‍चे उड़ गए.

जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायलों को स्थानीय लोगो व पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. जहां एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई. हालांकि भगवती शर्मा का दूसरा बेटा प्रतीक शर्मा जो कि गंभीर रूप से घायल है. उसका भी जिला अस्पताल में अभी उपचार चल रहा है.

Comments
Loading...