पूर्ति निरीक्षक के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा

0 32

फतेहपुर–पूर्ति निरीक्षक पर एक कांग्रेसी नेता के साथ अभद्रता करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मोर्चा खोल दिया है।

Related News
1 of 23

कांग्रेसियों का कहना रहा कि पूर्ति निरीक्षक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और कई वर्षों से जिले में तैनात हैं। इनके भ्रष्टाचार की पोल खोलने पर कांग्रेसी नेता के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी। कांगे्रसियों ने पूर्ति निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग की।

Comments
Loading...