सीतापुरः दरी फैैक्ट्री में गैस रिसाव से 7 लोगों की मौत,इलाके में दहशत

0 34

सीतापुर — उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक दरी फैक्ट्री में गैस रिसाव के चतले 7 लोगों की मौत हो गई. बता दें कि घटना बिसवां इलाके की है. मृतकों में पति-पत्नी और एक बच्चा भी शामिल है.वहीं इस हादसे के बाद इलाके में दहशत का महौल है.

Related News
1 of 944

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है.वहीं सीतापुर डीएम ने इस घटना में मृतकों की पुष्टि कर दी है.दरअसल यहां दरी की रंगाई के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, इसी से गैस रिसाव हुआ है.मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे दरी की रंगाई के लिए जैसे ही केमिकल का प्रयोग किया गया तो गैस रिसाव हो गया. इसके चलते दम घुटने से सात मजदूरों की मौत हो गई.

Comments
Loading...