घर से दवा लेने निकली दो बहनों ने नदी में लगाई छलांग, मौत

0 117

बहराइच–घर से दवा लेने की बात कहकर निकली दो सगी बहनों ने बहराइच सीतापुर हाइवे पर बने चहलारी पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। उन्हे बचाने की कोशिश में मवेशियों को चरा रहे स्थानीय तैराको ने सरयू में छलांग लगा दी।

जानकारी पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। दोनों बहनों के शव आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद होते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने दोनों लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related News
1 of 162

हरदी थाने के गंगापुर भगवानपुर निवासनी दो बहने 22 वर्षीय रीना, 19 वर्षीय रिंका यादव पुत्रियां सीताराम यादव शनिवार को दोपहर में लगभग दो बजे घर से बाजार से दवाई लाने को कहकर निकली। लगभग तीन बजे दोनों बहने बहराइच सीतापुर हाईवे स्थित चहलारीघाट पुल पर पहुंची। दोनों बहनो ने एक साथ पुल के नीचे सरयू में छलांग लगा दी। जिस पर पुल से निकल रहे वाहन चालकों व राहगीरों ने शोर मचाया। पुल से काफी दूर पर मवेशियों को चरा रहे लोगों को जानकारी हुई वह दौड़े। उन्होंने नदी में दोनो को बचाने के लिए छलांग लगा दी।

इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। एसएचओ शिवानंद प्रसाद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। नदी में कूदी बहनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बहनों के शव बरामद हो गये। शव मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। थाना प्रभारी शिवानंद ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Comments
Loading...