लखनऊ में ठंड व शीतलहर: प्री प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में बढ़ी छुट्टियां

0 62

लखनऊ–अत्यधिक ठंड व तेज़ शीतलहर को देखते हुए जनपद लखनऊ के प्री प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के समस्त विद्यालय दिनांक 17-01-2020 को बंद रखने के आदेश निर्गत किए गए हैं।

Related News
1 of 1,113

समस्त विद्यालयों द्वारा उक्त आदेश का अनुपालन कड़ाई से किया जाए। लखनऊ के डीएम ने यह आदेश जारी किया है। बता दें पहाड़ों पर जहां बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। राजधानी लखनऊ में बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश गुरुवार तड़के तेज हो गई। सुबह के आठ बजे तक झमाझम पानी बरसा। जिसके चलते लोग घरों में कैद रहे। ठंड ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए।

उधर, बारिश और ठंड को देख बीती रात ही लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने प्राइमरी से कक्षा आठ तक के सभी बोर्डों के स्‍कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिए थे। राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में रिमझिम बारिश हुई। इससे पारे में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को भी पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं।

Comments
Loading...