लखनऊः बिगेस्ट टैलेंट हंट का आयोजन, प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर का दम

0 39

लखनऊ–गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में शान-ए-अवध संस्था द्वारा “बिगेस्ट टैलेंट हंट” का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।

Related News
1 of 487

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एवं आयोजको ने महापौर को पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया । महापौर ने कहा कि संस्था द्वारा बच्चो को अपनी कला के प्रदर्शन का मंच प्रदान हुआ, इसके लिए मैं सभी आयोजको की प्रशंसा करती हूं। ऐसे सामाजिक आयोजनों से महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए लोगो में जागरूकता आती है।

इस मौके पर बच्चो ने ओपन माइक, मॉडलिंग, गीत संगीत व नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया। आयोजन में महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया संग आयोजक वैभव पांडेय एवं नाटक अकादमी के महासचिव अशोक मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे।

Comments
Loading...