लोकसभा 18 दिसंबर, 11 बजे तक हुई स्थगित !

0 21

न्यूज़ डेस्क–संसद का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया है। लोकसभा की कार्यवाही भी सुबह 11 बजे शुरू हुई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल के नए मंत्रियों का परिचय सदन को कराया। स्पीकर सुमित्रा महाजन ने लोकसभा की पहली महिला जनरल सेक्रेटरी स्नेहलता श्रीवास्तव का परिचय सांसदों से कराया।

Related News
1 of 1,155

इसके बाद तीन मौजूदा और सात पूर्व सांसदों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही 18 दिसंबर, 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

उधर राज्यसभा में जेडीयू के पूर्व सांसद शरद यादव और अली अनवर की मेंबरशिप खत्म करने के एलान के बाद विपक्ष ने हंगामा किया। कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा ने इसका विरोध किया। विपक्ष के सांसदों ने ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे लगाए। इसके बाद कार्यवाही को स्थगित कर दी गई। पहले सदन 12 बजे तक स्थगित की गयी थी ; इसके बाद समय सीमा बढ़ाकर 2:30 बजे तक की कर दी गयी ।

बता दें कि यह सेशन 5 जनवरी तक चलेगा। शरद यादव और अली अनवर जेडीयू के कोटे से राज्यसभा मेंबर थे। पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने की वजह से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा गया था।

Comments
Loading...