मशहूर TV एक्टर कुशल पंजाबी ने की खुदकुशी

0 24

मनोरंजन डेस्क — टेलीविजन जगत में ऐसे कई सेलेब्स है जिन्होंने कई कारणों की वजह से मौत को लगे लगाया है। तो वही अब एक और टीम एक्टर कुशल पंजाबी ने भी आत्महत्या कर ली। हालांकि इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। वहीं कुशल पंजाबी की खुदकुशी की खबरें सुन हर कोई हैरान है। शुक्रवार रात कुशल पंजाबी का शव उनके घक में लटका मिला। कुशल पंजाबी महज 37 साल के थे। कुशल आज दोपहर 1 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि कुशल ने फियर फैक्टर, एक से बढ़कर एक, पैसा पड़ेगा भारी, जोर का झटका जैसे कई बड़े सीरीयल किये थे।इसके अलावा कई अभिनेताओं के साथ भी काम किया।

Related News
1 of 306

Image result for मशहूर TV एक्टर कुशल पंजाबी ने खुदकुशी की

कुशल पंजाबी की मौत की जानकारी एक्टर करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया पर दी। इस दौरान करणवीर बोहरा ने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया। जिसमें करणवीर ने कुशल को अपना अच्छा दोस्त बताया। करणवीर बोहरा ने कुशल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, ‘तुम्हारे निधन की खबर ने मुझे चौंका दिया है। अभी भी मैं इस बात को नहीं मान पा रहा हूं। मुझे पता है तुम जहां भी होंगे खुश होंगे।जिस तरह से तुमने अपनी जिंदगी को जिया उससे मुझे कई तरह से प्रेरित किया। लेकिन मुझे क्या पता थ। डांसिंग, फिटनेस, ऑफ-रोड बाइकिंग, फादरहुड और इन सबसे ऊपर, तुम्हारा मुस्कुराता हुआ चेहरा, खुशमिजाज नेचर और गर्मजोशी… मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा। तुम्हें हमेशा एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा जिसने अपना पूरा जीवन जिया।’

Comments
Loading...