विरोध-प्रदर्शन के चलते लखनऊ में भी मेट्रो स्टेशन बंद

0 56

लखनऊ–नागरिकता संसोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन और सुरक्षा को लेकर लखनऊ का बाबू केडी सिंह मेट्रो स्टेशन को शाम 5 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है।

Related News
1 of 1,117

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बड़े प्रदर्शन की संभावना हैं। इसी को देखते हुए लखनऊ में भी मेट्रो को बंद किया गया हैं। परिवर्तन चौक से लेकर केडी सिंह बाबू मेट्रो स्टेशन तक शाम पांच बजे तक मेट्रो बंद रहेगी। नागरिक संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन को देखते हुए केडी सिंह बाबू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन बंद कराया गया। शाम 5 बजे तक के डी बाबू मेट्रो स्टेशन बंद हो गया है।

पुलिस की रिपोर्ट के बाद इसे बंद किया गया है। बता दें कि दिल्ली से लेकर कोलकाता और कोलकाता से लेकर गुवाहाटी तक नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। अफवाहों से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

Comments
Loading...