बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस की जीप पलटी, दरोगा समेत पांच सिपाही घायल

पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर भाग रहे थे बाइक सवार बदमाश...

0 63

प्रतापगढ़ –उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ है।ताजा मामला प्रतापगढ़ जिले का है जहां बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पम्प पर जमकर फायरिंग की। दहशत फैलाने को लेकर बदमाशों द्वारा की गई इस फायरिंग में कोई हताहात की सूचना नहीं। लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए बाइक सवार बदमाश भागने लगे वहीं पीछा कर रही पुलिस जीप बदमाशों की बाइक टकराकर पलट गई,जिसमें दरोगा समेत पांच सिपाही घायल हो गए जबकि एक बदमाश के गंभीर चोटे आई।

Related News
1 of 975

दरअसल अंतू कोतवाली के बभनी मोड़ पर आधीरात को दो बाइकों से पहुचे तीन बदमाश फ्री का पेट्रोल लेना चाहते थे, पेट्रोल न मिलने पर फायरिंग करने लगे।उधर सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागे की कोशिश की। इस दौरान पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी बदमाश की बाइक में टकराकर गई जिससे दोनों गाड़िया अनियंत्रित हो कर पलट गई। इस घटना में जहा दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए तो वही बाइक सवार बदमाश मुकेश भी घायल हो गया जिसे पुलिस ने दबोच लिया, जबकि मुकेश का साथी भागने में कामयाब रहा। इलाज के लिए सभी को जिला अस्पताल लाया गया जहां से बदमाश मुकेश को प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Comments
Loading...