सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए राजधानी के दो प्रतिष्ठित डॉक्टर

0 32

लखनऊ–कल मिशन ह्यूमन राइट्स एवम् एंटी करप्शन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव आहूजा जी ने लखनऊ नगर के दो प्रतिष्ठित चिकित्सकों डॉ ज्ञान प्रकाश जी “डॉ ज्ञानू” एवम् होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हरिराम धवन जी को “धनवंतरी रत्न सम्मान” से सम्मानित किया।

Related News
1 of 2,534

इस अवसर पर संस्था के प्रदेशाध्यक्ष गौरव जायसवाल ने उपस्थित सभी गणमान्य नागरिको का स्वागत करते हुए बताया कि हमारे समाज के अच्छे स्वास्थ्य हेतु डॉ ज्ञानू जी वा डॉ धवन जी जो कि वर्तमान में अपनी उम्र के अस्सी-पच्चासी साल गुजार चुके हैं, लेकिन आज भी रोगियों के प्रति इनके समर्पण की भावना अतुलनीय है।

इस अवसर पर श्री आहूजा ने कहा कि मेरा यह सौभाग्य है कि आज मुझे इन दोनों धन्वंतरि देवताओं का पूजन करने का अवसर मिला, जो सबको स्वास्थ्य देता हो। उन्हें अगर हम सम्मान दे रहे हैं, तो यह हमारी संस्था का एक स्वर्णिम पल है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों के साथ साथ पंडित आशीष त्रिवेदी, जयंत, मोहित गुप्ता, सर्वेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Comments
Loading...