हिन्दू नेता कमलेश तिवारी की हत्या पर विवादित टिप्पणी करना पड़ा भारी

कमलेश तिवारी की हत्या को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के दो लोगो ने फेसबुक पर हत्यारों को 72 तोपो की सलामी दी थी

0 450

अम्बेडकरनगर — अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर निवासी दो युवकों द्वारा हिन्दू नेता कमलेश तिवारी की हत्या पर हत्यारो को फेसबुक पर बधाई देना पड़ा भारी पड़ गया.जिले के कई हिन्दू वादी संगठनों ने कोतवाली पहुंचकर एक साथ बवाल काटा और कोतवाली गेट पर धरना प्रदर्शन करने लगे जिससे आनन फानन में कोतवाली पुलिस ने बवाल बढ़ता देख तहरीर लेकर उन युवकों पर मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्यवाही शुरू कर दी.जिससे बाद मामला शांत हुआ.

Related News
1 of 121

दरअसल मामला अकबरपुर कोतवाली के शहजाद पुर कस्बे का है.जहाँ के दो युवकों ने हिन्दू नेता कमलेश तिवारी की हत्या को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के दो लोगो ने फेसबुक पर हत्यारों को 72 तोपो की सलामी दी थी.यह देख जनपद के हिंदूवादी संगठनों में उबाल आ गया और कई हिन्दू संगठन एक साथ कोतवाली गेट पर पहुचकर कार्यवाही की मांग करते हुऐ धरने पर बैठ गए. जिससे बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए आनन-फानन में तहरीर लेकर उन पर मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया.तब जाकर किसी तरह मामला शांत हुआ.

(रिपोर्ट-कार्तिकेय द्विवेदी,अंबेडकरनगर)

Comments
Loading...