पत्रकार हत्या मामलाः आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरे लोग

0 31

सहारनपुर –यूपी के सहारनपुर में पत्रकार की निर्मम हत्या करने वाले हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और उन्होंने प्रदर्शन किया।

Related News
1 of 1,457

बता दें कि सहारनपुर में दैनिक अखबार के पत्रकार आशीष और उसके सगे भाई आशुतोष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी आरोप है कि अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ खबर प्रकाशित करने को शराब माफियाओ ने ही पत्रकार की हत्या कर दी थी।

हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर और पत्रकार को 50 लाख मुआवजे के साथ ही पत्रकार की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर आज पंख हौसलों की उड़ान संस्था की अध्यक्ष भावना शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे इस दौरान उन्होंने कैंडल मार्च निकालकर पत्रकार आशीष धीमान और उसके सगे भाई को श्रद्धांजलि दी।

(रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा,मेरठ)

Comments
Loading...