मायावती ने किया बड़ा फेरबदल, मुनकाद अली बने बसपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

0 28

लखनऊ — बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने बुधवार बड़ा फेरबदल करते हुए आरएस कुशवाहा की जगह पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.

Related News
1 of 664

वहीं आरएस कुशवाहा को पार्टी के केंद्रीय यूनिट का महासचिव बनाया गया है. इसके साथ ही पार्टी ने लोकसभा में अपने संसदीय दल के नेता को भी बदल दिया.लोकसभा में अमरोहा से सांसद दानिश अली की जगह अब जौनपुर से सांसद श्याम सिंह यादव को संसदीय दल का नेता नियुक्त किया है. वहीं अम्बेडकरनगर से सांसद रितेश पांडेय को लोकसभा का डिप्टी लीडर बनाया गया है. सांसद गिरीश चंद्र जाटव को लोकसभा में चीफ व्हिप बनाया गया है.

बता दें कि बसपा द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई. कहा गया है कि मुनकाद अली और आरएस कुशवाहा अपने पूर्व की जिम्मेदारी का कार्यभार सौंपने बाद ही अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे.दरअसल, लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही इस बदलाव की उम्मीद जताई जा रही थी.

Comments
Loading...