कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने दिया इस्तीफा, भाजपा मे होंगे शामिल

0 19

न्यूज डेस्क — कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व गांधी परिवार के करीबी रहे संजय सिंह ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दिया।

Related News
1 of 654

अमेठी के अमेठी राजघराने से आने वाले डॉ. संजय सिंह ने कांग्रेस व राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।इसके साथ ही उन्होंने भाजपा में शामिल होने का एलान भी कर दिया।

बता दें कि डॉ. संजय सिंह असम से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद थे और अभी एक वर्ष का उनका कार्यकाल बाकी था।कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भी बीते हुए वक्त में जी रही है और इसके नेताओं के पास भविष्य की कोई योजना नहीं है। आज पूरा देश मोदी के साथ है तो मैं भी उनके साथ हूं। उन्होंने बताया कि मैंने कांग्रेस व राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

दरअसल यह पहला मौका नहीं है जब संजय सिंह कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।अमेठी राजघराने से जुड़े संजय सिंह गांधी परिवार से नजदीकियों के बाद सुर्ख़ियों में आए थे। वर्ष 1980 में जब संजय गांधी ने अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ा तो संजय सिंह ने उनका समर्थन किया था, लेकिन साल 1988 में वह जनता पार्टी से जुड़ गए। वर्ष 1989 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अमेठी से राजीव गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

Comments
Loading...