आज़म पैदाईशी विवादित इंसान, भूमाफिया, गुंडे और 420 हैंः संगीत सोम 

0 42

मेरठ — भाजपा विधायक संगीत सोम ने सदन में आज़म खां द्वारा की गई अश्लील टिपण्णी पर कहा कि आजम खां पैदाईशी विवादित हैं, वो हर काम विवादित करते हैं , संगीत सोम ने कहा कि आज़म खां भूमाफिया, गुंडे और 420 हैं ।

Related News
1 of 654

संगीत सोम यहीं नही रुके उन्होंने कहा कि महिलाओ और बहन बेटियों पर कोई भी इस तरह से गलत नियत से नज़र नही गढ़ाए रख सकता हैं आज़म खां ये समझ लेवें कि ये यूपी में अखिलेश सरकार नही भाजपा सरकार है , और जल्द ही उनकी सदस्यता निरस्त कर जेल भेजे जाएंगे ।

दरअसल संगीत सोम शनिवार को बुलेट पर सवार होकर कावड़ मार्ग पर निकले थे और यहां लगे कावड़ शिविरों में उन्होंने शिवभक्तों का हाल जाना साथ ही व्यवस्थाओं का जायज़ा भी लिया । इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए वो अंजाम पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने आजम को भूमाफिया,गुंडे व 420 भी कहा।

(रिपोर्ट-प्रदीप शर्मा,मेरठ)

Comments
Loading...