आज का भाग्यफल-18 जुलाई 2019

0 17

मेष-आज का दिन सामान्य है। मन में अशांति रहेगी एवं आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे भाइयों का सहयोग नहीं प्राप्त होगा। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। माता का सहयोग प्राप्त होगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा।

वृष-आज का दिन शुभ है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपको किसी विषय में उचित सलाह देंगे। सलाह से आपको लाभ मिलेगा। आय के साधन मजबूत होंगे। व्यवसाय में नई योजनाओं का लाभ मिलेगा

मिथुन-आज का दिन शुभ नहीं है। मन में अस्थिरता रहेगी। पुरानी बातों को लेकर मन में तनाव रहेगा। किसी विषय में निर्णय लेने में परेशानी महसूस करेंगे। धन अधिक खर्च होने से मन में चिंता रहेगी। पेट संबंधी रोग हो सकता है। जीवनसाथी से विचारों में मतभेद रहेंगे। परंतु सावधानी रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है।

कर्क-आज का दिन शुभ है। मन में आत्मविश्वास रहेगा। प्रसन्नतापूर्वक सभी कार्य कर पाएंगे। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के भाग्य से आपको लाभ प्राप्त होगा। संतान के लिए शुभ समय है। संतान पक्ष से संबंधित सभी कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। दोनों के विचारों में समानता रहेगी।

सिंह-आज का दिन सामान्य। भाइयों से कम सहयोग प्राप्त होगा। माता का भाग्य शुभ है। इससे आपके सारे कार्य सफल होंगे। जीवनसाथी से विचारों में मतभेद रहेगा, विवाद होने की स्थिति है। ससुराल पक्ष में कोई शुभ कार्य होने के योग हैं। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद हो सकता है।

Related News
1 of 564

कन्या-आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। संतान पक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में मजबूत स्थिति बनेगी।

तुला-आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव एवं अस्थिरता बनी रहेगी। घर में धार्मिक कार्य होंगे। भाइयों का सहयोग कम प्राप्त होगा। माता का स्वास्थ्य अस्थिर रहेगा। संतान पक्ष के लिए यह दिन ठीक है। पेट सबंधी समस्याएं बनी रहेँगी।

वृश्चिक-आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बनेगी। आय के साधन बढ़ेंगे।

धनु-आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा। कार्यों में निर्णय लेने में कठिनाई आएगी। जीवनसाथी से बहस ना करें, विवाद बढ़ सकता है। घर में सामान्य स्थिति रहेगी। ससुराल में कोई कठिनाई आ सकती है|

मकर-आज का दिन बहुत शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा एवं आत्मविश्वास बना रहेगा। दिमाग एवं शरीर में स्फूर्ति रहेगी। पुराने रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। घर परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भाग्य अनुकूल है। जीवनसाथी के भाग्य से आपके कार्यों में सफलता मिलेगी। स्थायी संपत्ति के योग अच्छे बनते हैं। धन की स्थिति मजबूत होगी।

कुंभ-आज का दिन शुभ नहीं है। मन में अंजाना सा भय बना रहेगा। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। मन में आलस्य बना रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना हो सकती है। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी।मीन-आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्य करने में आत्मविश्वास बना रहेगा। भाइयों एवं घर परिवार का सहयोग बना रहेगा। माता के विचारों का सम्मान करें। माता के भाग्य से आपको सफलता मिलेगी। भाग्य अनुकूल है, नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। व्यवसाय वालों को आर्थिक लाभ होगा।

 

Comments
Loading...