योगीराज में खून की होली, सोनभद्र में दिल दहलाने वाला नरसंहार

0 29

सोनभद्र — उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के उभभा गांव में मामूली जमीन विवाद के बाद एक ही पक्ष के 9 लोगों हत्या कर दी गई है। इसके अलावा फायरिंग करीब 25 लोग घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और ज्यादा बढ़ सकती है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। मृतकों में तीन महिलाएं व 6 पुरुष शामिल हैं। 

Related News
1 of 1,457

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम प्रधान ने दस साल पहले 90 बीघा जमीन खरीदी थी। बुधवार सुबह प्रधान जमीन पर कब्जा करने के लिए गए थे। तभी कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। इसी दौरान गंड़ासे से हमला किया गया। फायरिंग भी की गई। जिसमें नौ लोगों की मौत हुई है। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। जबकि 20 लोग घायल हैं।इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई सूचना के बाद सोनभद्र के एसपी मौके पर हैं।इस हत्याकांड में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभभा गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

वहीं सीएम योगी ने इस प्रकरण का कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने डीजीपी ओपी सिंह को खुद मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया है। यह भी कहा है कि, जो घायल हैं उनके इलाज में कोताही न बरती जाए। 

(रिपोर्ट-रविदेव पाण्डेय,सोनभद्र)

Comments
Loading...