संन्यास के बाद भाजपा का दामन थाम सकते हैं एमएस धोनी

0 14

स्पोर्ट्स डेस्क — भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति की पिच पर अपनी पारी की शुरुआत कर सकते हैं। की माने तो क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद धोनी भाजपा का दामन थामेंगे।

Related News
1 of 324

दरअसल पूर्व केन्द्रीय मंत्री व भाजपा नेता संजय पासवान ने दावा किया कि धोनी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। पासवान ने कहा कि इस संबंध में उनसे काफी समय से बातचीत चल रही है। हालांकि यह फैसला धोनी के संन्यास के बाद ही लिया जाएगा। पासवान ने कहा कि धोनी मेरे मित्र हैं, ‘वर्ल्ड फेम’ खिलाड़ी हैं, ऐसे में उनसे भाजपा में आने के लिए बातचीत हुई है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के दौरान धोनी से मुलाकात की थी और तभी से ये अटकलें तेज है कि धोनी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया की हार के बाद बाद धोनी के संन्यास की खबरें एक बार फिर हवा में तैरने लगी हैं।

Comments
Loading...