अफगानिस्तान के खिलाफ आज भगवा ड्रेस में उतरेगी टीम इंडिया

0 16

स्पोर्ट्स डेस्क — भारतीय क्रिकेट टीम शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम इंडिया का आज अफगानिस्तान का सामना करेगी। इस मैच में टीम इंडिया की जर्सी का रंग बदल जाएगा और मैन इन ब्लू आज भगवा ड्रेस में खेलने उतरेगी।

आपको बता दें कि आईसीसी के नियमों के अनुसार, विश्‍व कप के मैचों में दोनों टीमें एक रंग की जर्सी पहनकर मैदान में नहीं उतर सकती है। ऐसे में टीम इंडिया आज नई जर्सी में मैदान में उतरेगी। यहीं नहीं इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में भी वह इसी जर्सी में दिखाई देगी। बताया जा रहा है कि नई जर्सी नायकी की तरफ से टीम इंडिया को दी गई है और उसे गुप्त रखा गया है।

Related News
1 of 324

शमी व पंत को मिल सकता है मौका…

 दरअसल वर्ल्ड कप में भारतीय टीम फिटनेस को लेकर खासी परेशान है। पहले शिखर धवन फिर भुवनेश्वर कुमार और अब विजय शंकर की चोटों से टीम की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। शिखर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनके स्थान पर ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है। विजय शंकर अगर आज मैच के लिए फिट नहीं होते हैं तो पंत और दिनेश कार्तिक में से किसी एक प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिल सकता है।

जबकि टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोट की वजह से इस मैच में नहीं खेल सकेंगे। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भी नहीं खेलेंके। ऐसे में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का इन 2 मैचों में खेलना तय माना जा रहा है।

Comments
Loading...