सपा के दिग्गज नेता आज़म खान ने दिया इस्तीफा !

0 15

रामपुर–अभी हाल ही में लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करने वाले आज़म खान ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। सांसद बनने के बाद उन्होंने विधायक के पद से अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया है। 

Related News
1 of 664

बता दें समाजवादी पार्टी (एसपी) नेता और रामपुर से सांसद आजम खान अब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। भाजपा की प्रत्याशी जयाप्रदा को उन्होंने लगभग 1.10 लाख मतों से मात दी है। आजम खां वर्तमान में रामपुर शहर सीट से विधायक भी हैं। वह इस सीट से नौ बार विधानसभा का चुनाव जीते हैं। आजम खां ने बताया कि उन्होंने विधायक के पद से अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया है। इस्तीफा मंजूर होने की स्थिति में इस सीट पर होने वाले उप चुनाव में भी वह मैदान में उतरने के बारे में सोच रहे हैं।

Comments
Loading...