शाहरुख ने पीएम मोदी को दी जीत की बधाई

0 24

मनोरंजन डेस्क —  लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को जीत के बाद बधाइयों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा।

Related News
1 of 311

आम नागरिकों संग फिल्मी सितारे भी सोशल मीडिया पर मोदी की जीत का जश्न मना रहे हैं। सलमान खान, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, रजनीकांत और वरुण धवन जैसे कलाकारों के बाद अब बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी बीजेपी को बधाई दी। शाहरुख ने लिखा- एक प्राउड इंडियन होने के नाते- हमने एक ऐसी स्थापना की है जिसके पास देश के विकास को लेकर स्पष्टता है। अपने उम्मीदों और ख्वाबों को पूरा करने के लिए हमे उनके साथ कदम से कदम मिला कर आगे बढ़ना होगा।लोकतंत्र की जीत हुई है। मोदी जी को और बीजेपी के लीडर्स को बधाई।

Comments
Loading...