शादी से पहले गर्भवती हुई अक्षय कुमार की ये हीरोइन,शेयर की प्रेग्नेंसी की तस्वीरें

0 29

मनोरंजन डेस्क — फिल्मों से ज्यादा अक्षय कुमार की हीरोइन अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई है. अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ धमाकेदार डांस नंबर के जरिए मशहूर हो चुकी

Related News
1 of 306

इस अभिनेत्री के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है. हाल ही में उनकी बेबी बंप के साथ एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि अक्षय और जॉन के साथ मशहूर गाने ‘देसी ब्वॉयज’ में नजर आने वाली अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि ब्रूना अब्दुल्लाह हैं. वहीं ये खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड से उन्हें ताबड़तोड़ बधाईयां मिल रही हैं. ये ब्रूना का पहला बेबी है, हालांकि अभी उनकी शादी नहीं हुई है.

दरअसल ब्रूना ने एक अखबार को दिए गए इंटरव्यू में अपने आने वाले बेबी के बारे में जानकारी दी.शादी से पहले मां बनने पर ब्रूना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि ‘शादी सिर्फ एक कागज का टुकड़ा है जो दो इंसानों को जोड़ने के लिए काफी नहीं होता है. शादी के बाद भी कई कपल डिवोर्स ले लेते हैं जबकि कुछ लोग ऐसे रिश्ते में भी खुशी रहते हैं.’ब्रूना का मानना है कि ‘किसी भी रिश्ते को चलाने के लिए लव होना चाहिए और प्यार ही एक ऐसी चीज है जो दो लोगों को बांधे रखती हैं.

 

Related image

इसके अलावा ब्रूना ने अपनी हेल्थ के बारे में भी जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि उनका बेबी हेल्दी है और अच्छी तरह से बढ़ रहा है. उनकी इस प्रेग्नेंसी से घर वाले भी काफी खुश है.

गौरतबल है कि ब्राजिलियन एक्ट्रेस ने अपने ब्रिटेन बेस्ड स्कॉटिश बॉयफ्रेंड से 19 जुलाई 2018 में सगाई कर ली थी. ब्रूना अब पांच महीने प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर खुश खबरी आने वाली है. बता दें कि ब्रूना एक ब्रिजिलियन मॉडल हैं और कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.’देसी ब्वॉयज के अलावा ब्रूना ‘आई हेट लव स्टोरी’, ‘ग्रैंड मस्ती’, ‘मस्तीजादे’ और ‘कैश’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

Comments
Loading...