न्यूजीलैंड की मस्जिद में नरसंहार, 49 की मौत, बाल-बाल बची बांग्लादेशी क्रिकेट टीम

0 13

न्यूज़ डेस्क–न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी से हड़कंप मचा हुआ है। हमले में 49 लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर है। 

Related News
1 of 1,155

पहला हमला अल नूर मस्जिद में हुआ। क्राइस्टचर्च के उपनगरीय इलाके लिनवुड में भी एक मस्जिद में फायरिंग की खबरें हैं। न्यू जीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर की 2 मस्जिदों में अंधाधुंध फायरिंग कर नरसंहार करने वाले दरिंदों में से मुख्य हमलावर की पहचान 28 वर्षीय ब्रेंटन टैरंट के रूप में हुई है। इस हमले में कम से कम 49 लोगों की मौत हुई है। मुख्य हमलावर ने हमले की फेसबुक पर लाइवस्ट्रीमिंग की थी। विडियो की शुरुआत में वह ‘चलो, पार्टी शुरू करते हैं’ कहते हुए सुनाई दे रहा है। उसे मिलाकर कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 1 महिला भी शामिल है। 

हमले के दौरान बांग्लादेश की क्रिकेट टीम वहीं पर थी। मस्जिद में गोलीबारी की जानकारी मिलते ही सभी खिलाड़ी बाकी लोगों के साथ किसी तरह मस्जिद से निकल आए। सभी को पास के पार्क के साथ वाले रास्ते से वापस ओवल मैदान की तरफ लाया गया। बता दें कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस वक्त न्यू जीलैंड दौरे पर है। शनिवार को दोनों के बीच तीसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च में ही खेला जाना है। मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए काफी लोग आए थे। अल नूर मस्जिद में हमले के वक्त 200 से ज्यादा लोग मौजूद थे, तभी गोलियां की आवाज सुनाई पड़ी थी। 

Comments
Loading...