योगी ने प्रदेश के विकास के लिए ‘नाबार्ड’ से मांगी मदद

0 23

लखनऊ — उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में विकास की अपार सम्भावनाओं को साकार करने के लिये राष्ट्रीय कृषि एवं भूमि विकास बैंक (नाबार्ड) से 10 हजार करोड़ रुपये की मांग की है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में नाबार्ड के अध्यक्ष डॉ. हर्ष कुमार भानवाला के साथ बैठक की। 

Related News
1 of 103

इस दौरान योगी ने कहा कि प्रदेश में विकास की अपार सम्भावनाएं हैं। इन सम्भावनाओं को साकार करने के लिए धन की आवश्यकता है। उन्होंने प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास और सिंचाई परियोजनाओं को पूर्ण करने की आवश्यकता पर बल देते हुए नाबार्ड से 10 हजार करोड़ की सहायता मांगी। उन्होंने पूरे कर्ज को वापस करने का भरोसा भी दिलाया। योगी ने कहा कि नाबार्ड की मदद वाली परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए ताकि उनकी लागत न बढ़े। ऐसी परियोजनाओं के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने परियोजना की स्वीकृति की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के भी निर्देश दिए। 

 

Comments
Loading...