45 लाख की अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

0 46

बहराइच — रुपईडीहा में चेकिंग के दौरान पुलिस और एसएसबी के जवानों ने एक महिला तस्कर को एक किलो 800 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related News
1 of 812

एसएसबी के मुताबिक बरामद अफीम की कीमत लगभग 45 लाख रुपये है। महिला अफीम की खेप लेकर लखनऊ ले जा रही थी।

रुपईडीहा में स्थित एसएसबी 42वीं वाहिनी के प्रभारी कमांडेंट शैलेश कुमार ने बताया कि सीमा चौकी रुपईडीहा और पुलिस के जवान सयुंक्त चेकिंग अभियान चलाए हुए थे। चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक नेपाली महिला अफीम की खेप नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लेकर आ रही है। सूचना मिलने पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन जांच शुरू की। मुखबिर द्वारा बताये हुए हुलिए की एक महिला नेपाल से आते हुए दिखाई दी।

जवानों ने महिला को रोक कर चेक किया तो उसके पास से एक किलो 800 ग्राम अफीम बरामद हुआ। इस पर महिला जवान उसे थाने ले आए। कमांडेंट के मुताबिक महिला की पहचान काली क्षेत्री पत्नी करवीर निवासी ग्राम रकड़ा जिला जाजरकोट नेपाल के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसएसबी के मुताबिक बरामद अफीम की कीमत 45 लाख रुपये अंतरराष्ट्रीय बाजार में आंकी जा रही है। 

Comments
Loading...