आज का भाग्यफलः3 जून 2019

0 12

मेष– घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। बहस न करें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। चोट व रोग से बचें। प्रसन्नता रहेगी।

वृष– अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

मिथुन– अपेक्षित कार्यों में बाधा संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित की बातों में न आएं। आय में निश्चितता रहेगी। जल्दबाजी बिलकुल न करें।

कर्क– यात्रा लाभदायक रहेगी। नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। छोटी-मोटी यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

सिंह– कार्यस्थल पर सुधार हो सकता है। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। व्यापार के विस्तार के प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।

Related News
1 of 555

कन्या– कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। कारोबार में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी। नौकरी में चैन रहेगा। नए कार्य करने की योजना बनेगी।

तुला– फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि हो सकती है, सावधानी रखें। जोखिम जमानत के कार्य बिलकुल न करें।

वृश्चिक– घर-परिवार से संबंधित किसी विषय को लेकर चिंता रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। थकान रह सकती है।

धनु– स्थायी संपत्ति के किसी बड़े सौदे से बड़ा लाभ होने की संभावना है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक बेचैनी रह सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।

मकर– विद्यार्थी वर्ग शैक्षणिक कार्यों में सफलता प्राप्त करेगा। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। परिवार के छोटे सदस्यों के स्वास्‍थ्य संबंधी चिंता रह सकती है।

कुंभ– किसी पुराने रोग के उभरने की आशंका है। शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन– कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। मेहनत का फल प्राप्त होगा। किसी बड़े उपक्रम के प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...