लखनऊ से दिल्ली आ रही अनियंत्रित बस नाले में गिरी, 29 की मौत

0 76

लखनऊ — उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक बस अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में 29 यात्रियों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related News
1 of 1,456

एसएसपी (आगरा) बबलू कुमार ने बताया कि यूपी रोडवेज की “जनरथ सेवा”बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। 20 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बस में करीब 50 यात्री सवार थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ितों की हर संभव मदद के निर्देश दिए। वहीं, रोडवेज ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रु. की सहायता देने की बात कही है।

बताया जा रहा है कि बस लखनऊ से दिल्ली आ रही थी। बस जिस नाले में गिरी, वह पुल से 50 फीट नीचे है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है जो फिलहाल जारी है। यह अवध डीपी की जनरथ बस थी। इसमें करीब 50 लोग सवार थे। यह हादसा एत्मादपुर थाना क्षेत्र में हुआ। हादसा का वक्त चार और साढ़े चार बजे के बीच का बताया जा रहा है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...