आज का भाग्यफल-25 दिसम्बर, 2019

0 10

मेष-स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अति उत्‍साही होने से बचें। आत्‍मसंयत रहें।

वृष-आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु पारिवारिक समस्याओं से परेशान भी रहेगें। जीवनसाथी को अभी स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे।

मिथुन-मन अशान्त रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मीठे खान-पान में रुझान बढ़ेगा।

कर्क-मानसिक शान्ति रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें।

सिंह-आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगें,परन्तु अति उत्साही होने से बचें। किसी मित्र से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।

कन्या-कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

Related News
1 of 555

तुला-आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्‍यस्‍तता बढ़ सकती है।

वृश्चिक-मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति से आय हो सकती है।

धनु-आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणम मिलेंगे।

मकर-पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।

कुंभ-स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे।

मीन-नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...