निकाय चुनाव : बीएसपी ने खेला ब्राह्मण कार्ड

0 20

लखनऊ: बीएसपी प्रमुख मायावती ने नगर निकाय चुनाव में पहला अपर कास्ट कार्ड नगर निकाय चुनाव में खेला है। इस दलित नेता ने इस बार झांसी में मेयर पद के लिए एक ब्राह्मण उम्मीदवार बृजेंद्र व्यास उर्फ डम डम महाराज को टिकट दिया है।

Related News
1 of 589

 

बीएसपी ने अभी तक एकलौते मेयर के उम्मीदवार का नाम घोषित किया है। झांसी में16 नगर पालिका हैं। यहां 29 नवंबर को तीसरे चरण में चुनाव होगा। झांसी में बीएसपी के जिला अध्यक्ष मुन्ना अहिरवार ने बताया कि मायावती ने अनौपचारिक तौर पर व्यास को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। व्यास एक समाजिक कार्यकर्ता हैं। वह सभी समुदायों के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जिताऊ प्रत्याशी चाहिए था और वह डम डम महाराज हैं। व्यास 2002 में झांसी के गरौठा विधानसभा से विधायक चुने गए थे। 2007 के चुनाव में टिकट से वंचित रह गए थे। वह 2009 में झांसी में हुए उप चुनाव में निर्दलीय लड़े थे लेकिन हार गए थे। 2012 में उन्होंने कांग्रेस ज्वॉइन की और झांसी शहर से विधान सभा चुनाव लड़े लेकिन वह चौथे स्थान पर रहे।

डम डम महाराज ने 2017 में हुए विधान सभा के पहले बीएसपी ज्वॉइन की थी लेकिन चुनाव नहीं लड़े थे। उनकी उम्मीदवारी मायावती के दलित- ब्राह्मण कार्ड को वापस सुर्खियों में लाई है। इसी दलित ब्राह्मण सोशल इंजिनियरिंग फॉर्म्युला पर ही मायावती ने 2007 का विधान सभा चुनाव लड़ा था।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...