बेखौफ हत्यारों ने युवक का गला काट चेहरे पर डाला तेजाब, फैली दहशत

0 254

बहराइच में अज्ञात हत्यारों (murdered) ने एक युवक का गला रेत कर उसकी पहचान छुपाने के लिए तेजाब से उसका चेहरा जलाकर गन्ने के खेत मे फेक दिया आसपास के ग्रामीणों ने घटना की की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सीओ व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए जुटी हुई है। जघन्य घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें..अपहरण कर मांग में जबरन डाला सिंदूर, फिर रेप कर बनाया वीडियो…

30 वर्षीय युवक का मिला शव 

खैरीघाट थाना क्षेत्र के वैवाही चौकी क्षेत्र में भदोहीपुरवा गांव स्थित है। यहां पर लगभग 30 वर्षीय युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर आसपास गांव के ग्रामीण एकत्रित हुए। युवक का शव देखने से प्रतीत होता है कि युवक की गला रेत कर हत्या (murdered) की गई है और पहचान मिटाने के लिए तेजाब भी चेहरे पर डाला गया है।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष विमलेश सिंह को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुट गई। घटना बड़ा होने के कारण थानाध्यक्ष ने अपने आलाधिकारियों को सूचना दिया। सूचना मिलते ही सीओ महसी भी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर शिनाख्त कराने में जुटे रहे।

Related News
1 of 945

गलाकाट कर की हत्या…

खैरीघाट थानाध्यक्ष विमलेश सिंह ने बताया कि युवक की हत्या (murdered) की गई है। गला कटा हुआ है। देखने से प्रतीत हो रहा है कि पहचान मिटाने के लिए तेजाब डाला गया है। युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शिनाख्त करा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें..गर्लफ्रेंड का था दादा के साथ अफेयर ! जिसे समझता रहा बेटा वो निकला चाचा, ऐसे खुला राज

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, बहराइच)

Comments
Loading...