Mumbai: मुंबई में आफत की बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद, मानखुर्द में बहुमंजिला चॉल गिरने से 6 की मौत, CM ने जताया दुख

112

Mumbai Chawl Collapse: मुंबई में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। मुंबई में 5 दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के बीच रविवार को मानखुर्द के जनता नगर इलाके में अचानक तीन मंजिला चॉल गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच बच्चों और एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने राहत और बचाव दलों को मौके पर पहुंचा। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। इस घटना पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गहरा दुख जताया है। साथ ही पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

हादसे में 6 लोगों की गई जान

बता दें कि यह दुखद घटना मानखुर्द के जनता नगर इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि रात करीब 8:30 बजे, जब लोग अपने घरों के अंदर थे, तभी चॉल (chawl) का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। चॉल नंबर 5 के दो-तीन घर इस हादसे की चपेट में आकर पूरी तरह ढह गए। घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को भी संभलने मौका नहीं मिला। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें पांच बच्चे और एक महिला शामिल हैं। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

उधर हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और युद्ध स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए क्रेन और अन्य जरूरी उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर मौके पर इमरजेंसी मेडिकल टीमें और एम्बुलेंस भी तैनात की गई हैं। बताया जा रहा है कि मलबे में अभी भी चार से पांच लोगों के दबे है। फिलहाल NDRF, फायर ब्रिगेड, पुलिस और BMC की टीमें में राहत एवं बचाव कार्य जुटी हुई है। वहीं मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए गोवंडी अस्पताल का दौरा किया।

CM फडणवीस ने जताया दुख

इस हादसे पर सीएम महाराष्ट्र के सीएम ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, “मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के मानखुर्द इलाके में घर गिरने की घटना में छह लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है और मृतकों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं और मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की।”

Related News
1 of 1,193

हादसे के बारे में BMC ने क्या कहा-

मानखुर्द में तीन मंजिला चॉल के ढहने के बाद, BMC ने एक बयान जारी कर कहा कि इमारत पुरानी थी और लगातार भारी बारिश के कारण ढह गई। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि लगातार हो रही बारिश और अंधेरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही है।

Mumbai में आफत की बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद

उधर एहतियात के तौर पर, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने सोमवार को मुंबई के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी (schools colleges closed) की घोषणा की है। यह फैसला छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। ठाणे, नवी मुंबई और पालघर में भी स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि, सरकारी और प्राइवेट ऑफिस खुले रहेंगे और कामकाज तय समय के अनुसार चलता रहेगा।  इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। अंधेरी सबवे में पानी भरने के बाद इसे बंद कर दिया गया है। भांडुप में भारी बारिश के कारण एक निर्माण स्थल ढह गया है। नवी मुंबई में सब्जी मंडी के गेट पर पानी भर गया है। दादर में मीनाताई ठाकरे बाजार में एक पेड़ गिर गया।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...