प्रदेश में ताबड़तोड़ जनसभाओं के बाद गुजरात दौरे पर निकले CM योगी

0 20

लखनऊ– निकाय चुनावों के दौरान करीब 40 जनसभाओं को संबोधित करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गुजरात दौरे के लिए रवाना हो गए है। जहां वह 2 दिन तक कई चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। बता दें सीएम योगी आज लखनऊ में कई बैठकों के बाद दोपहर 3 बजे गुजरात के लिए रवाना हो गए ।

Related News
1 of 296

वो गुजरात में करीब 5 बजे वलसाड़ के उमरगांव व परड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे। वलसाड़ के सर्किट हाउस में सीएम रात्रि विश्राम करेंगे। उससे अगले दिन यानि बुधवार को योगी आदित्यनाथ 11.45 से रात 8 बजे तक पटदी, जामनगर, रनावव और पोरबंदर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं गुरुवार को योगी कलवाड़ और भावनगर में जनसभा करेंगे। उसके बाद भावनगर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Comments
Loading...