PM मोदी की रैली से वापस लौट रहे कार्यकर्ताओं की बस पलटी, 20 घायल

0 44

बहराइच–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होकर वापस लौट रहे कार्यकर्ताओं व समर्थकों से भरी बस बेगमपुर के निकट डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में सवार 20 लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली का आयोजन मंगलवार को रामगांव थाना क्षेत्र में विश्वरिया गांव के मैदान में था। सवा तीन बजे के आसपास रैली समाप्त हुई। कार्यकर्ता व समर्थक वाहनों से वापस लौटने लगे। रैली में मोतीपुर के कार्यकर्ताओं व समर्थकों को लेकर आई बस संख्या यूपी 14एस 7634 भी चार बजे के आसपास पुन: सभी को बिठाकर मोतीपुर के लिए रवाना हुई। बस में लगभग 55 लोग सवार थे। रैली स्थल से बस महज दो किलोमीटर चली थी। तभी चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। बस अनियंत्रित होकर बेगमपुर बाजार के निकट डिवाइडर से टकराकर पलट गई। चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े। लोगों ने बस में फंसे भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों को बाहर निकाला। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।

Related News
1 of 1,458

यह हुए घायल:

भाजपा की रैली में आई बस में मोतीपुर के बेलहन, खैरा और लोहारनपुरवा गांव के भाजपा समर्थक व कार्यकर्ता सवार थे। बस पलटने से उसमें सवार सुरेश (40), रामू (22), नरायन (38), बाबू (28), कमलेश (50), पटवारी (40), सुशीला (45), अमिरका प्रसाद (56), भूलेराज (25), रामखेलावन (49), रामलौटन (55), सुमंत (40), पिंटू महाराज समेत 28 लोग घायल हुए हैं। इनमें रामलौटन और रामखेलावन की हालत नाजुक बताई जा रही है। बस में सवार लोग ग्रााम प्रधान राजकुमार सिंह की अगुवाई में रैली में शामिल होने आए थे।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच ) 

Comments
Loading...