चलती ट्रेन के टॉयलेट में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

0 50

न्यूज डेस्क — दिल्ली से कानपुर जा रही आनंद विहार एक्सप्रेस की आरक्षण बोगी के टॉयलेट में एक महिला ने नवजात को जन्म दिया। बच्चे की किलकारी गूंजते ही अन्य महिला यात्री मदद को आगे बढ़ीं। जिसके बाद एंबुलेंस बुलाकर जच्चा बच्चा को लोहिया महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों सुरक्षित हैं।

Related News
1 of 827

मिली जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र सिंह अपनी गर्भवती पत्नी कुसुम और दो साल की बेटी वंशिका के साथ रविवार की रात 9 बजे के बाद दिल्ली के आनंद विहार से फर्रुखाबाद आने के लिए आनंद विहार एक्सप्रेस में बैठे। दोनों आरक्षण बोगी बी-4 में थे। ट्रेन जब आनंद विहार से छूटी और गाजियाबाद से निकली कि इस बीच कुसुम को प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर पति ने उसे संभाला और सीट पर आराम से सुलाने का प्रयास किया। सुबह को ट्रेन जब मैनपुरी से छूटी और मोटा स्टेशन के आगे निकली तो महिला की हालत बिगड़ने लगी।

सोमवार सुबह फर्रुखाबाद जंक्शन पर आने से पहले महिला शौच के लिए जब टॉयलेट में गई तो यहां उसे प्रसव हो गया। इस बीच ट्रेन भी जंक्शन पर आकर रुक गई। अन्य महिला यात्री जो ट्रेन में थीं वह कुसुम की मदद के लिए आगे आईं। इस बीच एंबुलेंस को खबर देकर बुला लिया गया।जिसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां प्रभारी सीएमएस ने बताया कि दोनों की हालत ठीक है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...