शादी के चंद घंटों बाद विधवा हुई दुल्हन,जाने पूरा मामला…

0 16

मथुरा — उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को ऐसा हादसा हुआ, जिसने लोगों का दिल झकझोर दिया। बाबुल के घर से विदा होकर जा रही दुल्हन अपनी ससुराल पहुंचने से पहले विधवा हो गई।

Related News
1 of 1,456

इस दर्दनाक हादसे में दूल्हे और उसकी बुआ की मौत हो गई, जबकि नवविवाहिता समेत चार लोग घायल हैं। हादसा इतनी भयानक था कि दुल्हे का शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। पुलिस को शरीर के टुकड़े खुरच कर निकालने पड़े। हादसा देखते ही दुल्हन बेहोश हो गई। वहीं, घटना के बाद दोनों परिवार में कोहराम मच गया।

बता दें कि मांट के गांव आंधरे गढ़ी निवासी 22 वर्षीय पिंटू पुत्र विनोद की शादी सोमवार को राया के गांव बल्टी गढ़ी की रहने वाली सर्वेश से हुई थी। शादी के बाद मंगलवार सुबह पिंटू अपनी दुल्हन को विदाकर कार से लौट रहा था। कार में कुछ अन्य रिश्तेदार भी सवार थे।उधर परिवार वाले दूल्हा-दुल्हन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन कार चालक के पलक झपकते ही तीन परिवारों की खुशियां छिन गईं। 

बताया जा रहा है कि नौहझील मांट मार्ग पर गांव प्रेमनगर के समीप कार चालक को झपकी आ गई। इसके कारण कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर होते ही कार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां दूल्हा पिंटू और उसकी बुआ पुष्पा को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दुल्हन सर्वेश, दूल्हे के फूफा नीरज, संतोष समेत चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद दुल्हन और मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...