उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले फेज की वोटिंग, 11 जिलों की 58 सीटों पर होंगे मतदान

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग 10 फरवरी से शुरू होगी। प्रदेश के 11 जिलों में पहले फेज में मतदान होगा।

0 262

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग 10 फरवरी से शुरू होगी। प्रदेश के 11 जिलों में पहले फेज में मतदान होगा। इस चुनाव में 58 विधानसभा सीटों पर कुल 623 प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं। वही पहले चरण के चुनाव के मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की औसतन आय करीब 3।72 करोड़ रुपए है। दूसरी तरफ 46% उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनके अलावा 156 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पहले फेज में इन जिलों में होगा मतदान:

इन जिलों में मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, शामली, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, अलीगढ़, आगरा और मथुरा की 58 सीटों पर पहले चरण में वोट पड़ने वाले हैं। आपको बता दें कि इन सीटों पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 53 पर जीत दर्ज की थी। वही सपा और बसपा दो-दो सीटों पर जीत हासिल की थीं तो एक सीट पर रालोद प्रत्याशी ने जीत दर्ज किया था, जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे।

मुजफ्फरनगर : 2017 के विधानसभा चुनाव में इस जिले के सभी पांचों सीटों पर भाजपा ने जीत हासील की थी।

बुलंदशहर : 2017 के विधानसभा चुनाव में इस जिले के सभी सातों सीटों पर भाजपा ने जीत हासील की थी।

शामली : 2017 में इस जिले के कुल तीन विधानसभा सीटों में से दो सीटों पर भाजपा और एक पर सपा प्रत्याशी की जीत हुई थी।

बागपत : 2017 में इस जिले के कुल तीन विधानसभा सीटों में से दो सीटों पर भाजपा और एक पर रालोद प्रत्याशी की जीत हुई थी।

गाजियाबाद : 2017 के विधानसभा चुनाव में इस जिले के सभी पांचों सीटों पर भाजपा ने जीत हासील की थी।

मेरठ : 2017 में इस जिले के कुल सात विधानसभा सीटों में से छह सीटों पर भाजपा और एक पर सपा प्रत्याशी की जीत हुई थी।

गौतमबुद्ध नगर : यहां की तीन सीटों पर 2017 में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी।

हापुड़ : 2017 में इस जिले के कुल तीन विधानसभा सीटों में से दो सीटों पर भाजपा और एक पर बसपा की जीत हुई थी।

अलीगढ़ : 2017 में इस जिले के कुल सात विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने ही जीत हासिल की थी।

आगरा : 2017 में इस जिले के कुल नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत हुई थी।

Related News
1 of 1,290

मथुरा : 2017 के विधानसभा चुनाव में इस जिले के पांचों सीटों में से चार पर भाजपा ने जीत हासील की थी और एक पर बसपा प्रत्याशी ने परचम लहराया था।

उत्तर प्रदेश चुनाव का पूरा शेड्यूल:

पहला फेज: 10 फरवरी, दूसरा फेज-14 फरवरी, तीसरा फेज– 20 फरवरी, चौथा फेज- 23 फरवरी, पांचवां फेज– 27 फरवरी, छठा फेज– 3 मार्च, सातवां फेज– 7 मार्च

10 मार्च: चुनाव का रिजल्ट

यूपी में कुल 403 सीटें

पहले चरण में -58, दूसरे चरण में-55, तीसरे चरण में-59, चौथे चरण में-60, पांचवें चरण में-60, छठे चरण में-57, सातवें चरण में -54

2017 विधानसभा चुनाव में किसको मिली थीं कितनी सीटें:

भाजपा 312

सपा 47

बसपा 19

कांग्रेस 07

 

भी पढ़ें.. शर्मनाक! दलित युवक को पहले जबरन पिलाई पेशाब फिर डंडों से बेरहमी से पीटा

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...