ढोंगी बाबा वीरेंद्र देव के फर्रुखाबाद आश्रम पर भी हुई छापेमारी ,महिलाओ ने नही खोला गेट

0 47

फर्रुखाबाद– दिल्ली में हुई नावलिक लड़कियों की बरामदगी के बाद फर्रुखाबाद आश्रम पर भी पहुंच गयी है। हालाँकि आश्रम में मौजूद महिलाओ ने गेट नही खोला और पुलिस गेट तक ही सीमित रह कर बात करती रही। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस,दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की टीम और दिल्ली हाईकोर्ट की टीम रेड के लिए आश्रम पहुंची|

आश्रम के संचालक बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित पर रेप और यौन शोषण के आरोप हैं| इसी बाबा के दो आश्रम जनपद में भी है|  कंपिल में गंगा रोड स्थित वीरेंद्र देव दीक्षित का आध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालय व फर्रुखाबाद के सिकत्तरबाग में स्थित बबाली बाबा का आश्रम वर्षो से विवादों और पुलिस के छापेमारी से चर्चा का विषय रहा है| कई बार अन्य जनपदों ने अपहरण कर लायी गयी नाबालिक किशोरीयाँ भी इन्ही आश्रमों में बरामद होने के बाद भी बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे बाबा के इन बबाली आश्रम पर कोई कार्यवाही नही हुई| आश्रम की गतिविधियों व संपत्ति को लेकर सीबीसीआइडी व आयकर विभाग भी टीम भी जांच कर चुकी है।

Related News
1 of 1,456

आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,कोर्ट ने दिए CBI जांच के आदेश

कंपिल के मोहल्ला चौधरियान में वीरेंद्र देव का आश्रम 34 वर्षो से संचालित है। वही लगभग दो दशको ने सिकत्तरबाग़ आश्रम पर बाबा अपना ख़ुफ़िया तंत्र चला रहा है| बीते 28 अगस्त 2011 को बांदा के अलीगढ़ निवासी राकेश सिंह की बेटी मीना के अपहरण का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया और उसकी तलाश में सिकत्तरबाग आश्रम में छापेमारी की थी| जंहा से मीना को पुलिस ने बरामद किया था| मजे की बात है कि पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुई थी| उसी के दो दिन बाद आश्रम बंद कराने के लिये गुलाबी गैंग ने 30 अगस्त 2011 को प्रदर्शन किया था|

रिपोर्ट – दिलीप कटियार ,फर्रुखाबाद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...