स्वच्छ भारत मिशन का बंटाधार करता ‘ यूपी प्रेस क्लब ‘

0 20

लखनऊ– जहां एक आेर ताे पूरी दुनिया में स्वच्छ भारत मिशन काे लेकर स्वंय प्रधानमंत्री प्रचार कर रहे है आैर तमाम बड़ी-बड़ी हस्तियां इस अभियान में शामिल है। मीडिया जगत ने भी पूरा सहयाेग इस अभियान काे सफल बनाने में किया है परन्तु हकीकत ताे कुछ आैर ही नज़र आ रही है।

Related News
1 of 1,458

जिस मीडिया ने प्रधानमंत्री के इस महाअभियान में दिन – रात एक कर दिया ; उसी मीडिया के प्रेस क्लब के सामने आैर उसके आस-पास स्वच्छ भारत अभियान की एक झलक तक नहीं दिख रही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी कैसरबाग स्थित यूपी.प्रेस के ठीक सामने ही अस्थाई मूत्रालय बनाया गया है। लम्बे समय से यहां की सफाई नहीं हुई है और न ही काेई नगर- निगम कर्मचारी यहां सफाई करने आते है। जबकि शहर के बीचाे बीच बना ये टॉयलेट गंदगी आैर प्रदूषण तथा बीमारी फैलाने का केन्द्र बना चुका हैl चाैंकाने वाली बात ताे यह है कि यहां अब तक कई बार नवनियुक्त शहर की पहली महिला मेयर संयुक्ता भाटिया यहां प्रेस क्लब में बताैर मुख्य अतिथि बन कर आ चुकी है परन्तु ये समस्या उन्हें भी नज़र नहीं आयी।            

Comments
Loading...