फिल्म पद्मावती की रिलीज को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट

0 19

लखनऊ — फिल्म पद्मावती के उत्तर प्रदेश में चल रहे विवाद को यूपी पुलिस एलर्ट हो गई है.जिसके चलते जिलों के कप्तानों को निर्देश जारी कर दिया गया है.वही प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार का कहना है कि फिल्म रिलीज को लेकर पुलिस की तैयारी पुख्ता है.

Related News
1 of 1,458

 

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा. इस संबंध में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के कप्तानों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं.फ़िल्म पद्मावती की रिलीज को बुधवार को डीजीपी मुख्यालय में एक मीटिंग की गई. इसमें सुरक्षा को लेकर तमाम रणनीति पर विचार किया गया.

बता दें कि पद्मावती फिल्म की रिलीज को लेकर प्रदेश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. वहीं बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने भी सीएम योगी को पत्र लिखकर फ़िल्म पर रोक लगाने की मांग की है.गौरतलब है कि फिल्म के शूटिंग के समय से ही यह विवाद चला आ रहा है वही टेलर रिलीज होते ही विवाद और गहरा गया था.बता दें कि फिल्म 1 दिसम्बर को रिलीज हो रही है.

Comments
Loading...