यूपी चुनाव 2022: भाजपा का संकल्प पत्र, महिलाओं,किसानों और युवाओं को रिझाने के लिए ये बड़ी घोषणाएं

उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ गई है। इसी बीच आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया।

0 237

उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ गई है। इसी बीच आज मंगलवार भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया। बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 2022 विधानसभा चुनाव के लिए ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ नाम से मेनिफेस्टो जारी किया है। दरअसल, अपने नए संकल्प पत्र में भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं, किसानों और युवाओं को लेकर कई बड़े वादे किए हैं।

किसान को सिचाई के लिए दी जाएंगी सुविधाएं:

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पार्टी का संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि, यदि यूपी में फिर हमारी सरकार बनती है तो अगले 5 वर्ष किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त दी जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए 5 हजार करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत बोरवेल, ट्यूबवेल और तालाब एवं टैंक के निर्माण के लिए अनुदान दिया जाएगा।

महिलाओं को दी जाएंगी ये सुविधाएं:

प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने का वादा की है। इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत सभी लाभार्थियों को होली और दीपावली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दी जाएगी।  विधवा और निराश्रित महिलाओं का  पेंशन बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति महीने कर दिया जाएगा। कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रानी लक्ष्मी बाई योजना के तहत मुफ्त स्कूटी दी जाएगी। इसके अलावा भाजपा सरकार 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था दी भी देगी।

Related News
1 of 1,462

भाजपा ने नए संकल्प पत्र में क्या किए वादे-

  • किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली
  • लव जिहाद को कम करने के लिए 10 वर्ष की सजा और 1 लाख जुर्माने का प्रबंध करेंगे
  • 1 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1 लाख रुपए तक की न्यूनतम दर पर लोन।
  • कॉलेज जाने वाली हर महिला को मुफ्त स्कूटी।
  • कन्या सुमंगला योजना को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करेंगे।
  • गरीब परिवार की बेटियों के विवाह के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद। – उज्जवला के सभी लाभार्थी को होली और दीपावली में 2 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर।
  • 5 हजार करोड़ की लागत से कृषि सिंचाई योजना
  • 25 हजार करोड़ की लगात से सरदार पटेल एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन- आलू, टमाटर, प्याज जैसी सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य देने के लिए 1 हजार करोड़
  • हर विधवा और निराश्रित महिला को 1500 रुपये प्रति माह का पेंशन
  • गन्ना किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान, देरी होने पर ब्याज सहित भुगतान
  • 6 मेगा फूड पार्क- निषादराज बोट सब्सिडी योजना
  • मिशन पिंक टॉयलेट के लिए 1000 करोड़

 

भी पढ़ें.. Valentine Week: 7 फरवरी से शुरू हो रहा प्रेम का सप्ताह, जानें क्यों पहले ही दिन मनाया जाता है Rose Day

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...