यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षाः सामाजिक विज्ञान का पेपर आउट

0 17

मऊ — उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में यूपी बोर्ड हाई स्कूल के सामाजिक विज्ञान का पेपर आउट होने की खबर आ रही है.एसओजी टीम ने नौ लिखी हुई और पांच सादी कॉपियों को एक घर से बरामद किया है.वहीं घर में मौके पर मौजूद युवकों को पुलिस ने धर दबोचा.फिलहाल पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है.

Related News
1 of 1,458

बता दें कि मुताबिक, मामला  सरायलखनसी थाना के रामधनी शिक्षण संस्थान इंटर कालेज का है. पकड़ी गईं कॉपियां रामधनी शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज के छात्रों की थीं. मामले की सूचना मिलते ही डीआईओएस सहित कई पुलिस अधिकारी विद्यालय पर पहुंच गए . कहा जा रहा है कि जब अधिकारियों ने पेपर और पहले से लिखी गयी कॉपियों का मिलान किया तो सही पाया गया.

डीआईओएस द्वारा विद्यालय के प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. साथ ही केंद्र को डिबार करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है. खबर है कि परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के ऊपर भी कार्रवाई हुई है.

Comments
Loading...