जालौन में कल कांग्रेस और BJP के दो दिग्गज करेंगे रोड शो, दिलचस्प होगा नजारा

0 15

जालौन–जालौन के लिये 25 अप्रैल बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन देश की राजनीति के दो दिग्गजों का जमावड़ा है। इस दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उरई के जीआईसी मैदान में भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा के लिये जनसमर्थन माँगेने। 

Related News
1 of 1,458

वही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजलाल खाबरी के समर्थन में रोड़ शो करेंगी। इन दोनों का कार्यक्रम 25 अप्रैल को उरई में होगा। सबसे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दोपहर 12.25 पर उरई के जीआईसी के मैदान में आएंगे और वह जनता को 12.40 से 1.20 तक संबोधित करेंगे।

जबकि प्रियंका गांधी झांसी के गुरसरांय में जनसभा को संबोधित करने के बाद 2.50 पर उरई आएंगी, जिनका 3 बजे से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो होगा। इन दो दिग्गजों के आने से प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर पशोपेश में है।

(रिपोर्ट-अनुज कौशिक, जालौन)

Comments
Loading...